मेरठ में 3 साधुओं से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
मेरठ । यूपी के मेरठ में 3 साधुओं की कुछ लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पिटाई कर दी थी। जिससे तीनों साधु बुरी तरह घायल हो गए थे। वहीं इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया था। जिसके बाद हरकत में आई मेरठ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान लिसाड़ी गेट क्षेत्र के निवासी पुनीत, मिक्की और सुधांशु के रूप में की है। पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग 3 साधुओं की पिटाई करते नजर आ रहे थे। वीडियो प्रह्लाद नगर इलाके का है। वायरल वीडियो को देखकर साधु संगठन भी नाराज थे। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें लगा कि तीनों साधु बाल अपहरणकर्ता हैं। इसलिए उन्होंने तीनों की पिटाई कर दी। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मेरठ में नाथ समुदाय के 3 साधु प्रह्लाद इलाके से जा रहे थे। साधुओं की कम उम्र होने के नाते लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में नाथ समुदाय के तीनों साधु घायल हो गए। जिसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव