मिलेगी राहत चिलचिलाती धूप से
अप्रैल का महीना चल रहा है। ऐसे में अभी से चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तेज धूप की वजह से चेहरे पर दाने, जलन और कई तरह की परेशानी सामने आने लगती है। इस मौसम में रैशेज और सनबर्न की वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है। वैसे तो गर्मी के मौसम में लोग कोशिश करते हैं कि वो घरों में ही रहें, लेकिन किसी न किसी काम के लिए उन्हें घर से बाहर जाना ही पड़ता है।
बहुत से लोगों का चेहरा धूप में निकलते ही लाल हो जाता है। इस वजह से त्वचा को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आपको भी धूप में बाहर जाना होता है, कुछ चीजों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से आपको तुरंत राहत मिलेगी। ये सभी चीजें आपको आसानी से घरों में ही मिल जाएंगी। इनसे आपका चेहरा ठंडा रहेगा।
खीरा
गर्मी के मौसम में खीरा खाना शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, ऐसे में आप इसका इस्तेमाल चेहरे को ठंडक देने में कर सकते हैं। बाहर से आने के बाद खीरे को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा का अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद भी मिलती है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा काफी फ्रेश दिखेगा।
एलोवेरा
वैसे तो आपको बाजार में एलोवेरा जेल आसानी से मिल जाएगा, लेकिन अगर आप ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। धूप से झुलसी आपकी त्वचा को राहत दिलाने के लिए एलोवेरा जेल काफी कारगर रहता है। इससे त्वचा को राहत भी मिलती है।
चंदन
चंदन की तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में अगर आपकी त्वचा धूप से झुलस गई है, तो चेहरे को कूल करने के लिए आपको चंदन की जरूरत पड़ेगी। इससे सनबर्न की समस्या से भी राहत मिलती है। अगर चाहते हैं कि ये पैक असरदार रहे तो इसमें गुलाबजल मिलाकर त्वचा पर लगाएं।
गुलाब जल
बाजार में मिलने वाले गुलाब जल से आपके चेहरे को काफी राहत मिलेगी। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनसे त्वचा को काफी राहत मिलती है। ऐसे में जिनके इस्तेमाल से आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में इसका उपयोग आप अपने चेहरे पर कर सकती हैं।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग