खेत में अजगर मिलने के बाद वन्यजीव संरक्षण पर उठा सवाल, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
लखीमपुर खीरी : यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में 15 फीट लंबा अजगर दिखाई पड़ गया। अजगर को देखते ही किसान के होश फाख्ता हो गए थे। अजगर ने खेत में मौजूद एक कुत्ते को निगल लिया था। अचानक सामने आए इस विशालकाय अजगर को देखकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। निघासन तहसील क्षेत्र के मंझरा पूरब गांव में बीते दिनों गन्ने के खेत से 15 फीट लंबा अजगर निकल आया था। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर का पेट कुत्ते को निगलने से भारी हो गया था और वह धीरे-धीरे खेत में रेंग रहा था। इस दौरान खेत में चारा लेने पहुंचे मनीष पर भी अजगर ने हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन मनीष बाल-बाल बच गया। खेत में हो रही हलचल और ग्रामीणों की भीड़ देखकर स्थिति देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गई थी। लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी।
दुधवा टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया अजगर
सूचना मिलते ही रेंजर भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर वन दरोगा रामनरेश और वनकर्मी राजेश कुमार, अमेरिका प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसे दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जंगल में छोड़ दिया गया था। वन विभाग की टीम के मुताबिक, जंगल में छोड़े जाने के करीब 30 मिनट बाद अजगर ने कुत्ते को उगल दिया था। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह का विशालकाय अजगर उन्होंने पहली बार देखा था। इसकी लंबाई और आकार देखकर सभी डर-सहम गए थे।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी