ईद पर दिखना चाहती हैं चांद सी हसीन
नई दिल्ली। Eid Outfit Ideas 2024: हमारे देश में हर एक पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें हर बार कुछ नया करने की हमारी उम्मीद हमारे फेस्टिवल में रौनक लाती है। ऐसे ही रमजान महीने में एक महीने तक रोजा रखने के बाद आती है, ईद। ईद 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसमें एक दूसरे से उनके घर जाकर मिलना, तरह-तरह के डिशेज बनाना और फिर उसे सबको खिलाना, गरीबों को दान देना, इस त्योहार की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।
कोई भी पर्व या त्योहार हो, उसमें सबसे अधिक महिलाएं ही एक्साइटेड होती हैं। इसका कारण है कि त्योहार की ज्यादातर जिम्मेदारी वे ही उठाती हैं और वे ऐसे खास मौकों पर बेहद खास ढंग से सजना-संवरना पसंद करती हैं। इस ईद पर आप भी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के आउटफिट से आइडिया लेकर, अपने ईद के लुक में चार चांद लगा सकतीं हैं। आइए देखते हैं बॉलीवुड की हसीनाओं के कुछ खास लुक्स।
सारा अली खान का जारदोरी गोल्ड बॉर्डर का सूट
सारा अली खान सिनेमा जगत का एक बेहद खूबसूरत सितारा जिनका जारदोरी गोल्ड बॉर्डर का सूट आप खुद पर जरूर ट्राई करें। इसमें कलर का चुनाव आप अपनी पसंद से कर सकती हैं। इसके साथ, सारा ने मांग टीका और हैवी इयररिंग कैरी किया है। जिसे आप अपनी पसन्द के हिसाब से पहन सकती हैं।
फातिमा सना शेख का शरारा लुक
शरारा सूट लुक में फातिमा सना शेख बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप इसे अपनी पसंद की कलर में पहन सकती हैं। इसके साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हाथों में कड़े और कान में लाइट वेट इयररिंग पहन सकती हैं।
सोनम कपूर का अनार कली सूट लुक
अनारकली प्रिंटेड सूट के साथ सोनम कपूर ने हैवी इयररिंग पहन रखा है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इसके साथ ही जूड़े में लगा गुलाब का फूल उनके आकर्षण को और अधिक बढ़ा रहा है। इस लुक को ट्राई करके आप भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगेंगी। इसलिए जरूर ट्राई करें।
प्रीति जिंटा का हैवी सूट लुक
ईद के खास मौके पर खुद को अगर क्लासी लुक देना चाहतीं हैं, तो प्रीति जिंटा के इस लुक को जरूर ट्राई करें। इसके साथ आप हैवी इयररिंग और स्ट्रेट खुले बालों से अपनी लुक को कंप्लीट कर सकती हैं ।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग