पटाखे फोड़ने को लेकर उज्जैन में बवाल, दो गुटों के बीच झड़प
उज्जैन| के चिमनगंज थाना क्षेत्र में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाते समय दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस घटना में महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मामला रविवार रात जीरो पॉइंट ब्रिज के पास स्थित राज रॉयल कॉलोनी का बताया जा रहा है|
पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक कॉलोनी के कुछ लोग भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे. इसी दौरान आसपास रहने वाले दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई|
डंडों और हथियारों से किया हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग डंडे और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और कॉलोनी के लोगों पर हमला कर दिया. इस दौरान कई लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें महिलाएं भी घायल हो गईं|
घटना में कई लोग घायल
घटना में रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता मेहरले, विमला मालवीय, लैला सिंह हाड़ा, मानवेन्द्र सिंह हाड़ा और विशाल मालवीय घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष के शादाब खान, वाहिद खान और एक महिला के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है|
पीड़ितों ने लगाए हमले के आरोप
घायल मनीष मेहरले और रविंद्र हाड़ा का कहना है कि वे घर के बाहर बैठकर भारत की जीत का जश्न देख रहे थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया. उनका आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उनकी बहन के हाथ में चाकू भी लगा. पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मेडिकल करवाने से पहले उन्हें करीब एक घंटे तक थाने में बैठाए रखा|
बच्चे के सोने की बात पर बढ़ा मामला
बताया जा रहा है कि जब कॉलोनी में पटाखे फोड़े जा रहे थे, तब पास में रहने वाले वाहिद खान के परिवार ने बच्चे के सोने का हवाला देते हुए पटाखे कहीं और फोड़ने की बात कही थी. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई|
मारपीट का वीडियो भी आया सामने
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद घायल लोग चिमनगंज थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण करवाकर मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|

मनरेगा से बदली खेती की तस्वीर : खैराडीह में पक्की सिंचाई नाली बनी किसानों की जीवनरेखा
राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
ओडिशा में BJD के भीतर असंतोष, देबाशीष बोले- मुझे बार-बार अपमानित किया गया
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान