एकतरफा प्यार से परेशान युवती ने अपने ममेरे भाई को जिंदा जलाया, मौत
नई दिल्ली। अपने ही ममेरे भाई के एकतरफा प्यार से परेशान एक युवती ने उसे जिंदा जला दिया। पीड़िता ने पहले युवक को फोन करके घर बुलाया और सोफे पर बिठाकर किचन में चाय लेने चली गई। उधर से आई तो बोतल में भरा पेट्रोल उस पर छिड़क दिया और आग लगा दी। युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली के वजीराबाद इलाके में हुई इस घटना में पुलिस ने खबर लिखे जाने तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया था।फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने मरने से पहले अब्दुल्ला के बयान की वीडियोग्राफी कराई थी। अपने आखिरी बयान में अब्दुल्ला ने सानिया पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया। हालांकि, उसने इसका कारण नहीं बताया। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि अब्दुल्ला युवती से एकतरफा प्यार करता था। सानिया की कुछ समय पहले सगाई हुई थी और तब सगाई समारोह में अब्दुल्ला ने अपने हाथ की नस काट ली थी। अब युवती की शादी होने वाली थी। पुलिस को आशंका है कि एकतरफा प्यार में तंग आकर युवती ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि युवक ने फंसाने के लिए झूठ तो नहीं बोला है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और अब्दुल्ला के फोन की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अब्दुल्ला परिवार सहित संगम विहार इलाके में रहता था और ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। इलाके में ही अब्दुल्ला के मामा का भी परिवार रहता है। अब्दुल्ला की ममेरी बहन सानिया (परिवर्तित नाम) ने गुरुवार को मैसेज भेजकर उसे अपने घर बुलाया था, उस वक्त घर में कोई नहीं था। जब अब्दुल्ला मामा के घर पहुंचा तो सानिया उसे सोफे पर बैठाकर चाय लाने के बहाने अंदर चली गई। कुछ समय बाद वह बोतल में पेट्रोल लेकर आई और अब्दुल्ला पर उड़ेल दिया। इसके बाद माचिस जलाकर आग लगा दी। आग लगने के बाद अब्दुल्ला तेजी से घर से निकलकर गली में भागा और कपड़े निकालकर फेंकने लगा, लेकिन तब तक वह काफी बुरी तरह झुलस गया था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और पीसीआर को घटना की सूचना दी। फिर बुरी तरह झुलसी हालत में युवक को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार तड़के युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
सीएम ममता का आरोप- राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहा आयोग
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
शिया-सुन्नी विवाद के बीच भड़की थी हिंसा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय