जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख पर विवादित बयान का मामला, FIR के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी
रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है.
अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के महापुरुष पर की थी टिप्पणी
बता दें कि अमित बघेल ने कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है. इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं. कौन है अग्रसेन महराज. चोर है या झूठा है. पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं. मछली वाले भगवान के बारे में. उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है.
थाने में FIR दर्ज
वहीं अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा. रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की थी. इसके बाद मंगलवार रात को सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केरोसिन की बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव, अब पेट्रोल पंपों पर भी उपलब्ध
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चुनाव से पहले सख्त संदेश: Mamata Banerjee ने बागियों को चेताया
पिता के इस्तीफे के बाद बोले Nishant Kumar, बिहार को सर्वोत्तम बनाने का आह्वान
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दुनिया पर ऊर्जा संकट का साया: Strait of Hormuz बंद, देशों की तेल-गैस टंकियां खाली होने लगीं