जम्मू-कश्मीर फिर आतंकी हमला, 2 की मौत
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद आतंकी हमले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को किश्तवाड़ जिले में आतंकियों ने गांव रक्षा समिति के दो सदस्यों पर हमला करके उनकी हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आतंकवादियों ने दोनों को यातनाएं भी दी हैं। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हमला करने वाले आतंकियों को तलाश करने पुलिस और सेना की टीमों ने इलाके में सर्च आपॅरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नजीर अहमद पुत्र मोहम्मद खलील और कुलदीप कुमार पुत्र अमर चंद निवासी ओहली कुंतवारा शाम को मवेशी चराने के लिए जंगल की तरफ गए थे। वहां पर आतंकियों ने दोनों पर हमला कर दिया। उनके फोटो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा रहा है कि उनके मुंह को बांधा गया और फिर हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक, जिस प्रकार से दोनों के मुंह को बांधा गया है, उस हिसाब से लग रहा है कि उन्हें मारने से पहले यातनाएं दी गई हैं। इस हमले के बाद पूरे जिले की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा बलों की टीमों को जंगल इलाके में लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर जिले के लोलाब के मार्गी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ वाली जगह से सुरक्षा बलों ने एके राइफल, दो हथगोले और एके राइफल की चार मैगजीन बरामद की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त