नोएडा-फरीदाबाद से आने वालों की बढ़ेगी टेंशन
नोएडा । दक्षिणी दिल्ली में ग्रेप तीन और चार की पाबंदियां हटने से सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर पर काम शुरू होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप तीन और चार की पाबंदियां लगा दी गई थीं। इसी वजह से सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम बीच में ही रोकना पड़ा था। अब पाबंदियां हटने के बाद फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर दो चरणों में अगले सप्ताह से काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान कार्यदायी संस्था को धूल शमन के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करने होंगे। यातायात विभाग के मुताबिक, नियमानुसार काम करने की अनुमति दे दी गई है। दरअसल, सरिता विहार फ्लाईओवर के दोनों लेन पर पीडब्ल्यूडी को एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलना है। काम चार चरणों में होना था। पहले 15-15 दिन के दो चरणों में मरम्मत का काम आश्रम से बदरपुर जाने वाली लेन पर तीन अक्टूबर को शुरू हुआ था, जो पूरा हो गया।

DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी