राजनांदगांव में तापमान सामान्य से ऊपर, गर्म हवाओं का असर
छत्तीसगढ़। में गर्मी का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि यहां तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने प्रेशर की वजह से कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की स्थिति बनी थी. लेकिन, अब फिर से टेम्प्रेचर में इजाफा देखा जा रहा है. जिससे गर्मी शुरू हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में तापमान में और इजाफा होने की बात कही गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिन के तापमान में हर दिन इजाफा देखा जाएगा, लेकिन रात के तापमान में स्थिरता रहेगी।
33.6 डिग्री पर पहुंचा पारा
कई जिलों में तापमान अब दिन के समय में पारा 33.6 डिग्री पर आ गया. यह सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो राजधानी में पारा 38 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
रायपुर-राजनांदगांव में पारा हाई
मौसम विभाग के मुताबिक, राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है, यहां 34 डिग्री तक तापमान था. इतना ही तापमान राजधानी रायपुर में भी पहुंच चुका है. हालांकि, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, ऐसे में यहां सुबह के वक्त हल्की ठंडी का असर हो रहा है. लेकिन, बाकि छत्तीसगढ़ में अब पारा चढ़ने लगा है।
मौसम विभाग ने बताया कि बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में भी तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. जबकि बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में अब तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में होली के बाद अच्छी गर्मी होने की संभावना है. लोगों ने कूलर पंखे साफ करना शुरू कर दिया है, क्योंकि गर्मी का असर अब तेज होगा।
राजधानी में क्या है हाल?
राजधानी रायपुर में 27 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान लगभग 19°C रहने का अनुमान है. दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईरान ने खोला मार्ग, भारत और रूस के जहाज समेत 5 देशों को मिली होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी