मौसम में बदलाव लाएगा तूफान 'रेमल'
बंगाल की खाड़ी से आज शाम चक्रवाती तूफान रेमल टकराने वाला है। बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर 'डीप डिप्रेशन' बनने के चलत तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी के अनुसार, रविवार आधी रात इसके गंभीर चक्रवाती तूफान (एससीएस) में परिवर्तित होने की संभावना है, जो बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तटों के बीच से गुजरेगा।आईएमडी ने भयंकर तूफान की चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि तूफान से तटीय पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में भूस्खलन भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में इस तूफान के चलते इससे सटे राज्यों में मौसम बदलेगा। इसका असर बिहार और ओडिशा में मुख्य रूप से दिखेगा। यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, क्योंकि तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी