फीडिंग के बाद सोई छह माह की मासूम की मौत
भोपाल। नये शहर के कोलार थाना इलाके में छह दिन की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है की मासूम को अलसुबह स्तनपान कराने के मां ने उसे सुला दिया था। करीब दो घंटे बाद जब मां ने उसे देखा तो उसके शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आई। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कजलीखेड़ा कोलार में रहने वाले रामकृष्ण मेहरत-मजदूरी करते हैं। बीती 30 नवंबर को उनकी पत्नि लक्ष्मी ने बेटी को जन्म दिया था। बीती अलसुबह करीब 4 बजे रामकृष्ण की पत्नी ने बच्ची को दूध पिलाने के बाद सुला दिया और खुद भी सो गई थी। करीब दो घंटे के बाद नींद खुलने पर पत्नि ने बेटी को देखा तो वह बेसुध नजर आई हिलाने डुलाने पर भी उसके शरीर में कोई हलचल दिखाई ने देने पर उसने पति को नींद से उठाया। दंपत्ति बच्ची को फौरन ही इलाज के लिये पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही बताया कि बेबी लक्ष्मी की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को डॉक्टर ने बताया कि संभवत उसे लेटी हुई अवस्था में फीडिंग कराने के बाद सुला दिया गया जिससे आंशका है कि बच्ची की सांस नली में दूध फंसने से उसकी मौत हुई है। मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंपते हुए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
भाजपा ने किया चुनावी groundwork, स्थानीय नेताओं के साथ बैठक
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता