नयनतारा की फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' की खत्म हुई शूटिंग
नयनतारा भारत की उन प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनको हर कोई पसंद करता है। लेडी सुपरस्टार के नाम से फेमस नयनतारा तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। नयनतारा इस समय कई फिल्मों में एक साथ काम कर रही हैं। उन्हीं में से नयनतारा की आगामी फिल्म 'मन्नानगट्टी सिंस 1960' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म की शूटिंग हुई खत्म
नयनतारा की आगामी फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माता ने दी है। नवोदित ड्यूड विक्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा, योगी बाबू, देवदर्शिनी और गौरी किशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने का एलान केक कटिंग के साथ किया गया।
कब शुरू हुई थी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी और अब जाकर इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म का मधुर संगीत संगीतकार सीन रोल्डन , छायाकार आरडी राजशेखर और संपादक जी मदन मिलकर तैयार किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी। इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा जल्द ही फिल्म 'टेस्ट' में नजर आएंगी। निर्माता शशिकांत द्वारा निर्देशित यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें नयनतारा, आर माधवन और सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पिछले महीने पूरी हो चुकी है। अब फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नयनतारा 'जवान' के बाद एक नए हिंदी फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना रही है, जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे। नयनतारा को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में देखा गया था। इस फिल्म में फैंस को शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी बेहद पसंद भी आई थी। अब फैंस नयनतारा की फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे