Bigg Boss OTT 3 से हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) का पहला वीकेंड का वार शनिवार को हुआ। पहली बार होस्ट की कुर्सी संभाल रहे अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने मनोरंजन का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को आईना भी दिखाया। अब अनिल कपूर बिग बॉस के घर से एक सदस्य को बाहर भी करने वाले हैं, जिसका नाम सामने आ गया है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से पहला एलिमिनेशन मिड-वीक ही हो गया था। इसमें नीरज गोयट को एलिमिनेट किया गया था। अब वीकेंड का वार में एक और सदस्य बेघर होने जा रहा है। पिछले हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में कुल सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गये थे, जिसमें पायल मलिक (Payal Malik), अरमान मलिक (Armaan Malik), रणवीर शौरी, साई केतन राव, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया और लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) हैं।
इन सात कंटेस्टेंट्स में जिसे जनता का कम प्यार मिला, वह एक ऐसा सदस्य है जिसके एलिमिनेशन की जरा भी उम्मीद नहीं थी। बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाली द खबरी पेज के मुताबिक, जो दूसरा कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बाहर होने वाला है, उसका नाम जानी-मानी यूट्यूबर पायल मलिक है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर