शहबाज शरीफ का कबूलनामा: भारत के मिसाइल हमलों से नूर खान एयरबेस तबाह
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया, जिसकी याद करके पाकिस्तान आज भी घबराता है। पहले तो पाकिस्तान यह स्वीकार नहीं कर रहा था कि उसको भारत के हमलों से कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन बाद में आए बयान और सेना के जारी फुटेज से सब कुछ साबित हो गया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल
वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ यह कबूल करते दिख रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए थे जिनमें काफी नुकसान पहुंचा है।
जनरल सैयद असीम मुनीर ने शहबाज शरीफ को हमले की जानकारी दी
वीडियो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि 10 मई को सुबह करीब 2:30 बजे जनरल सैयद असीम मुनीर ने मुझे सिक्योर लाइन पर फोन किया और बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और अन्य इलाकों पर हमला किया है... हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और उन्होंने चीनी जेट विमानों पर आधुनिक गैजेट और तकनीक का भी इस्तेमाल किया।
पाक ने माना नूर खान एयरबेस पर हमला हुआ था
शुक्रवार को पाकिस्तान स्मारक पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए शरीफ ने यह बयान दिया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने यह वीडियो एक्स पर शेयर किया है। मालवीय ने कहा कि इस तरह की कॉल ऑपरेशन सिंदूर की सटीकता और साहस को दर्शाती है। कई बार इनकार के बाद पाक पीएम शरीफ ने माना कि भारत की मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया।

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष