वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं सत्यपाल मलिक !
वाराणसी । लोकसभा चुनाव के पहले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पार्टी में रहते हुए आलोचना करने वाले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक को काशी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उतारने की रणनीति तैयार हो रही है। इस आशय का सुझाव कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी को उम्मीदवारों के फीडबैक में यह सुझाव मिला है। हालांकि, ना तो कांग्रेस पार्टी ने और ना ही सत्यपाल मलिक ने इस बावत कोई आधिकारिक बयान दिया है।
दरअसल, कांग्रेस यहां से पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मैदान में उतारने के पक्ष में थी। अजय राय पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को यहां से चुनौती दे चुके हैं। वहीं पार्टी ने पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को भी चुनाव लड़ाने पर विचार किया था लेकिन उन्होंनेे इन्कार कर दिया है। वहीं अब नया नाम सत्यपाल मलिक का आने से लड़ाई दिलचस्प हो सकती है। दरअसल इंडी गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के पास है। समाजवादी पार्टी भी यह चाहती है कि वाराणसी से जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक को चुनाव लड़ाया जाए।

राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा