आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार अपने बयान से पलटे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर सियासी बवाल थमता नहीं दिख रहा है। अब महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंद्रेश कुमार ने जो दिल में आया, वही कहा। हो सकता है कि उन पर दबाव रहा हो, इसलिए उन्होंने अपना बयान वापस लिया। मगर भारत जानता है कि अहंकार किसमें है, अहंकार की भाषा किसने बोली। किसने 400 पार और भगवान राम को लाने की बात की... जहां-जहां भगवान राम ने पैर रखे, वहां-वहां भाजपा हारी। यह उनकी (भाजपा की) करारी हार है।
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि चीजों को इस तरह से पेश किया गया कि नरेंद्र मोदी राम को लेकर आए। उन्होंने (इंद्रेश कुमार) उसी अर्थ में बात कही है, लेकिन बाद में उन्हें लगा होगा कि यह सरकार कभी भी गिर सकती है और वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं बनना चाहते। आरएसएस के पास भाजपा की तरह कई चेहरे हैं और अभी नहीं तो बाद में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईरान ने खोला मार्ग, भारत और रूस के जहाज समेत 5 देशों को मिली होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी