नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत कब तक वापसी कर सकते हैं? क्या यह विकेटकीपर बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होगा? बहरहाल, अब तक इन सवालों के अधिकारिक तौर पर जवाब नहीं मिले हैं, लेकिन जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह भारतीय फैंस को खुश करने के लिए काफी है. दरअसल, इस वक्त ऋषभ पंत नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस तस्वीर में ऋषभ पंत नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो...
सोशल मीडिया पर वायरल ऋषभ पंत की तस्वीर बैंगलोर स्थित एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम की है. इस फोटो में ऋषभ पंत नेट्स प्रैक्टिस कर रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, भारतीय क्रिकेट फैंस ऋषभ पंत की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं.
ऐसा रहा है ऋषभ पंत का करियर
ऋषभ पंत के करियर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने 33 टेस्ट मैचों के अलावा 30 वनडे और 66 टी20 मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है. ऋषभ पंत ने 33 टेस्ट मैचों में 43.67 की एवरेज से 2271 रन बनाए हैं. इसके अलावा 30 वनडे मैचों में 34.6 की एवरेज से 865 रन बनाए हैं. जबकि ऋषभ पंत के नाम 66 टी20 मैचों में 987 रन दर्ज हैं. इस फॉर्मेट में ऋषभ पंत ने 126.54 की स्ट्राइक रेट और 22.43 की एवरेज से रन बनाए हैं. साथ ही ऋषभ पंत आईपीएल के 98 मुकाबले खेल चुके हैं. आईपीएल में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं.

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग