राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी के लिए मोदी के आसपास घूम रहे :केजरीवाल
नई दिल्ली। यमुना में जहर मिलाए जाने के आरोप में घिरे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग बीजेपी के खिलाफ एक्शन नहीं ले रहा है और सिर्फ उन्हें नोटिस जारी कर रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया केजरीवाल ने सीधे राजीव कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रिटायरमेंट के बाद नौकरी के लिए मोदी के आसपास घूम रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में खुलेआम पैसा बांटा जा रहा है। पत्रकारों ने कहा कि पैसा बंट रहा है, जूते बंट रहे हैं। कहां हैं राजीव कुमार जी। उनको दिखाई नहीं दे रहा। हमने चिट्ठी लिखी तो जवाब आया कि इसका कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली में गुंडागर्दी चल रही है। लोगों का जीना हराम हो चुका है। कहां हैं राजीव कुमार जी। आतिशी और भगवंत मान गए उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है, 30 फीसदी दिल्ली को पानी नहीं मिल रहा है, क्योंकि अमोनिया आ रहा है। दिल्ली में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है इस पर कोई ऑर्डर नहीं।
केजरीवाल ने गुरुवार को भी राजीव कुमार को लेकर इसी तरह की टिप्पणियां की थी। उन्होंने यहां तक कहा कि राजीव कुमार चाहें तो दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें। केजरीवाल ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब यमुना में जहर मिलाए जाने के दावे को लेकर वह चुनाव आयोग के सवालों का सामना कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें अपनी बात को साबित करने के लिए सबूत देने को कहा है।

लंबी दूरी तक मार करने वाली घातक मिसाइल से बढ़ी चिंता
क्या युवाओं का समर्थन लेफ्ट के पक्ष में माहौल बदल पाएगा?
राष्ट्रपति ने पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की
पुरानी रंजिश और विवाद की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
रक्षा विशेषज्ञों ने जताई बड़े संघर्ष की आशंका
भोपाल की ऐतिहासिक मस्जिद में नमाज़ के दौरान गूंजे नारे
युवा कलाकारों को मिलेगा मंच और पहचान
‘धुरंधर 2’ 200 करोड़ क्लब में शामिल, बॉक्स ऑफिस पर धमाल