रजनीकांत-धनुष ने मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जैसे ही शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 शुरू हुआ और तमिलनाडु में मतदान हुआ तो दक्षिण के कई दिग्गज सितारे वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता धनुष समेत कई सितारे वोट डालते नजर आए हैं और फैंस से भी अपना वोट डालने का आग्रह किया है।एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें रजनीकांत को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शुक्रवार तड़के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा जा सकता है। जैसे ही स्थानीय लोगों को उनके आसपास अभिनेता की मौजूदगी की भनक लगीं। वे मतदान केंद्र पर जमा हो गए और जैसे ही अभिनेता अंदर आए, फैंस ने उन्हें घेर लिया।रजनीकांत को वोट डालते और मीडिया को पोज देते देखा गया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी जिम्मेदारी से मतदान करने और अपने नेताओं को चुनने के अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करने का आग्रह किया। अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।

श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा