राहुल का संभल दौरा मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति-केशव मौर्य
लखनऊ । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संभल दौरे को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘‘मुस्लिम वोट बैंक’’ की राजनीति करार देते हुए बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों ही ‘‘नौटंकी’’ कर रहे हैं। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश और राहुल दोनों ही मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। वे नौटंकी कर रहे हैं। सपा और कांग्रेस का पतन निश्चित है। सपा ‘समाप्तवादी पार्टी’ बन जाएगी और कांग्रेस मुक्त भारत होगा।’’ मौर्य ने आरोप लगाया, ‘‘ये दोनों ही पार्टियां माहौल खराब करना चाहती हैं। संभल में हुई हिंसा सपा विधायक और सांसद की रंजिश का नतीजा है।’’ संभल हिंसा के दौरान पाकिस्तान निर्मित कारतूस का इस्तेमाल किये जाने के प्रशासन के दावे के बारे में पूछे जाने पर मौर्य ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
AI तकनीक से खेती में उत्पादन और मुनाफा बढ़ाने की तैयारी