राहुल गांधी की गुजरात में अहम बैठक, जिला कांग्रेस कमेटियों को मजबूत करने पर फोकस
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को गुजरात के मोडासा में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटियों को सशक्त बनाने के लिए पहली बैठक का शुभारंभ करेंगे। बैठक से पहले एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि इसका उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) और उनके अध्यक्षों को सशक्त बनाकर और जवाबदेही की एक नई प्रणाली शुरू करके पार्टी संगठन को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि 2025 संगठनात्मक सुधारों का वर्ष है और राहुल गांधी इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए गुजरात जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात से शुरू होने वाले डीसीसी अध्यक्षों के चयन के लिए 43 एआईसीसी पर्यवेक्षकों और 183 पीसीसी पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है और उनकी पहली बैठक मोडासा शहर में हो रही है। एआईसीसी पर्यवेक्षकों को डीसीसी के अध्यक्षों के चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया की देखरेख का काम सौंपा गया है।
बता दें अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन सत्र में डीसीसी अध्यक्षों की नियुक्ति का फैसला लिया गया था। इस अधिवेशन में खड़गे ने कहा था कि डीसीसी अध्यक्षों को सशक्त और जवाबदेह बनाया जाएगा और पार्टी उम्मीदवारों के चयन में भी उनकी भूमिका होगी। राहुल गांधी ने कहा था कि वे डीसीसी और उनके प्रमुखों को कांग्रेस पार्टी की नींव बना रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 दिसंबर 2025)
जिन हाथों में कभी बंदूक थीं, वही हाथ अब बनाएँगे गरीबों का आशियाना
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम उमरिया में कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का किया अवलोकन
चयनित अग्निवीरों एवं अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सम्मान
डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य में ई-रिक्शों के उपयोग से स्वच्छता दीदियों को होगी श्रम व समय की बचत : उद्योग मंत्री देवांगन
उद्योग मंत्री ने किया ऑक्सीजोन विकास कार्याे का लोकार्पण
दीक्षारम्भ; भारत की समृद्ध प्राचीन ज्ञान परम्परा है : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
अमरकंटक और सतपुड़ा ताप विद्युत परियोजना की 660-660 मेगावॉट की नई यूनिट स्थापना की किक-आफ बैठक हुई