रायपुर सेंट्रल जेल में अफ्रीकी मूल के कैदी ने की आत्महत्या
रायपुर। राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पैट्रिक के रूप में हुई है, जो अफ्रीकी मूल का नागरिक था और वर्ष 2021 से ड्रग्स सप्लाई के मामले में जेल में बंद था। जेल बैरक में कैदी द्वारा आत्महत्या की घटना के बाद जेल प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। कैदी की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे और जेल प्रशासन की इसमें क्या भूमिका रही, इन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

ट्विशा शर्मा केस में प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती, शव को सुरक्षित रखना
क्या बंद हो जाएंगे शराब के टेट्रा पैक? सुप्रीम कोर्ट ने मांगा पक्ष
5 साल में करोड़ों खर्च, फिर भी भोपाल में डॉग बाइट के मामलों में कमी नहीं
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार में TVK का दबदबा, कांग्रेस को भी मिला प्रतिनिधित्व
दिल्ली में आज से ट्रांसपोर्ट संकट, 3 दिन तक हड़ताल पर वाहन चालक
Nifty-Sensex रैली: जानें 5 कारण जिनसे बाजार हुआ मजबूत
प्रदेशभर में गर्मी का अटैक, सभी जिलों में हीट वेव का असर