प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने किया रोड शो
जयपुर। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों पेरिस से दिल्ली न जाकर सीधे जयपुर आए हैं। यहां आमेर किले पर उनका राजस्थानी तौर-तरीकों से स्वागत किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर के जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी का राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम भजनलाल शर्मा और विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने स्वागत किया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक रोड शो की गवाह बनी। इससे पहले यहां प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों का स्वागत किया। यहां से दोनों नेता रोड शो के लिए निकले हैं। गौरतलब है कि मैक्रों 2 दिवसीय भारत दौरे पर जयपुर पहुंचे हैं, जहां उनका स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैंक्रों ने आमेर किले पर कच्छी घोड़ी डांस भी देखा। कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री मोदी भी जयपुर पहुंच गये। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों का आत्मीय स्वागत गले लगाकर किया। फ्रांस के राष्ट्रपति और पीएम मोदी की जयपुर के जंतर-मंतर में मुलाकात हुई।
जयपुर स्थित हवा महल को दोनों नेताओं ने देखा और फिर रोड शो के लिए त्रिपोलिया गेट पहुंचे। यहां लोगों ने दोनों ही नेताओं पर फूल बरसाए और जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शो त्रिपोलिया गेट से शुरू हुआ जो कि सांगानेरी गेट पर खत्म होगा। इससे पहले मैक्रों और मोदी ने जंतर-मंतर पर बने सम्राट यंत्र को भी देखा। यह जंतर-मंतर पर बना सबसे बड़ा यंत्र है। इसकी ऊंचाई 90 फीट बताई गई है। यहां आपको बतलाते चलें कि दोनों ही देशों के बीच रामबाग होटल में द्विपक्षीय चर्चा होनी है। इसके उपरांत राष्ट्रपति मैक्रों रात में ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
सीएम ममता का आरोप- राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहा आयोग
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
शिया-सुन्नी विवाद के बीच भड़की थी हिंसा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय