त्वचा के लिए रामबाण है आलू का रस
नई दिल्ली। Skin Care: आजकल बड़े ही नहीं, बल्कि कम उम्र के लोग भी आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों (Dark Circles) से परेशान हैं। इनसे पीछा छुड़ाने के तरह-तरह के तरीका आजमाकर अगर आप भी थक चुके हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे, कि कैसे चेहरे पर आलू का रस लगाने से त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे, फाइन लाइंस और एक्ने को ठीक किया जा सकता है। आइए जानें।
त्वचा से जुड़ी समस्याओं से दिलाता है राहत
पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स होने के कारण आलू, आपको पिगमेंटेशन से राहत दिला सकता है। बता दें, कि इससे टैनिंग, दाग-धब्बे और डार्क सर्कल दूर किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको आलू के रस को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना है। आइए आपको बताते हैं कि एजिंग से पैदा होने वाली तमाम समस्याओं से राहत पाने के लिए चेहरे पर किस तरह आलू का यूज किया जा सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
पहला तरीका
- आंखों के आसपास की सूजन या डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप 3 चम्मच आलू का रस लीजिए।
- इसमें शहद मिलाएं और आंखों के नीचे के एरिया पर उंगलियों की मदद से एकदम हल्के हाथ से मालिश करें।
- ऐसा 2 मिनट तक करें और इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट तक यूं ही रहने दें।
- इसके बाद आंखों को ठंडे पानी से वॉश करें। बता दें, आप इस तरीके को हफ्ते में 3 बार दोहरा सकते हैं।
दूसरा तरीका
- एक आलू लें और उसे मिक्सर की मदद से पीस लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में कॉफी पाउडर मिलाएं।
- अब इस पैक को आंखों के नीचे लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद ठंडे पानी से इसे वॉश कर लें। इस प्रक्रिया को भी आप हफ्ते में 2 से 3 बार रिपीट कर सकते हैं।
- दाग-धब्बे और कील-मुंहासे दूर करने के लिए
- अगर आप भी एक्ने के बाद होने वाले दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो आलू की मदद से एक पैक बना सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले एक आलू और एक टमाटर लें।
- दोनों चीजों को पीस लें, और इससे चेहरे पर मसाज करें।
- ऐसा लगातार 15 मिनट तक करें और फिर इसे 10 मिनट के लिए सूखने दें।
- इसके बाद इसे किसी टिशू पेपर से रब करते हुए हटा लें और ठंडे पानी से धो लें।
- इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार ट्राई कर सकते हैं। महीने भर में आपको चेहरे पर अंतर दिखना शुरू हो जाएगा।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग