ब्रिटिश प्रोफेसर को कर्नाटक में प्रवेश नहीं देने पर राजनीति तेज
बेंगलुरु। ब्रिटेन की एक प्रोफेसर को कर्नाटक सरकार द्वारा संविधान पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।कर्नाटक के समाज कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा ने सोमवार को आरोप लगाया कि यह घटना दिखाती है कि कैसे व्यक्तिगत अधिकारों के साथ-साथ राज्य सरकारों के अधिकारों को भी कुचला जा रहा है। सभी देशभक्त भारतीयों को इन खतरों पर विचार करना चाहिए और हमारे संविधान को बचाए रखने के लिए एकजुट होना चाहिए।
वहीं, भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने निताशा कौल को आमंत्रित करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। विजयेंद्र ने एक्स पर कहा कि भारत के संविधान और एकता पर परिचर्चा के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग की हमदर्द निताशा कौल को आमंत्रित करके इसके अपराधों पर पर्दा डालने के लिए सिद्दरमैया सरकार का बेहद घृणित कदम है।कौल ने आरोप लगाया है कि उन्हें कर्नाटक सरकार के निमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को हुए दो दिवसीय संविधान और राष्ट्रीय एकता सम्मेलन-2024 में भाग लेने के लिए भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। कौल ने कर्नाटक सरकार द्वारा उन्हें दिए गए निमंत्रण की तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों पर बोलने के लिए भारत में प्रवेश से रोक दिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ