यूपी के इस जिले में आरेंज अलर्ट जारी, बढ़ेगा तापमान
बरेली। दो दिन वर्षा के बाद शुक्रवार दिन में वर्षा नहीं हुई। गुरुवार रात 9.7 एमएम वर्षा हुई थी, जिससे शुक्रवार को दिन राहत भरा रहा। सुबह से बादल और दोपहर बाद धूप ने 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को भी तेज हवा और वर्षा के आसार है। जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 30 जून को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार है। इसके बाद मौसम साफ होगा, जिससे तापमान बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह से ही बादलों की वजह से धूप नहीं निकली। ठंडी हवा लोगों को एक बेहतर दिन बीतने का एहसास करा रही थी।दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद हल्की धूप भी शुरू हो गई, जिससे तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं कि, शनिवार को भी जिले में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवा और चमक के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान हैं। 30 जून को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर