तेल रिसाव सफाई पोत और नौका की टक्कर, मचा हड़कंप
चीन। चीन के दक्षिणी हिस्से में एक नदी में तेल रिसाव को साफ करने वाले एक पोत ने एक छोटी नौका को टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सरकारी मीडिया ने शु्क्रवार रात को इस हादसे के बारे में जानकारी दी थी। देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से पीटीआई ने बताया कि मंगलवार को ये घटना घटी थी।
पानी में गिरे थे 19 लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह हुनान प्रांत में युआनशुई नदी में एक पोत ने एक छोटी नौका को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद 19 लोग पानी में गिर गए थे। हालांकि समय रहते तीन लोगों को बचा लिया गया था।
घटना उस जगह पर घटी थी, जहां नदी औसतन 60 मीटर (200 फुट) से अधिक गहरी और 500 मीटर (1600 फुट) चौड़ी है। तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।
जांच के दायरे में पोत में सवार तीन लोग
दुर्घटना में बचे एक व्यक्ति के रिश्तेदार ने शंघाई के समाचार पत्र को बताया कि नाव के जरिए ही वो लोग गांव से आना-जाना करते हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तेल रिसाव को साफ करने वाला एक बड़ा पोत शांत पानी में एक नौका को पीछे से टक्कर मारता है। चीन की रिपोर्ट ने बताया कि पोत पर सवार तीन लोग पुलिस की जांच के दायरे में हैं और उनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केरोसिन की बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव, अब पेट्रोल पंपों पर भी उपलब्ध
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चुनाव से पहले सख्त संदेश: Mamata Banerjee ने बागियों को चेताया
पिता के इस्तीफे के बाद बोले Nishant Kumar, बिहार को सर्वोत्तम बनाने का आह्वान
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दुनिया पर ऊर्जा संकट का साया: Strait of Hormuz बंद, देशों की तेल-गैस टंकियां खाली होने लगीं