लालू के ऑफर पर नीतिश की चुप्पी, बीजेपी पर दबाव बनाने की रणनीति
पटना । बिहार की राजनीति में हाल ही में नए मोड़ दिखाई दिए हैं। बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अनशन शुरू किया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा हमला कर कहा कि सत्ता के अहंकार में उनकी बुद्धि काम नहीं कर रही है। पीके ने आरोप लगाया कि नीतीश बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए लालू यादव के ऑफर पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा, लालू का प्रस्ताव स्वीकार या अस्वीकार करने की बजाय नीतीश ने विधानसभा चुनाव को देखकर प्रस्ताव को लटका दिया। उनका मकसद बीजेपी से विधानसभा चुनाव के लिए अधिक सीटें हासिल करना है।
उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव का जिक्र कर कहा कि जनता ने नीतीश को सबक सिखाया था, और 2025 में वह और बड़ी सजा भुगतने वाले है। प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर अंतिम चरण में है, और वह सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पीके ने कहा कि नीतीश, लालू के साथ केवल तभी चुनाव लड़ सकते हैं, जब कोई मजबूत रणनीतिकार उनके पक्ष में हो। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान परिस्थिति में नीतीश कुमार की खामोशी केवल उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को दर्शाती है।

CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत का विजन, PM मोदी बोले- मिलकर बनाएं बेहतर भविष्य
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
ममता बनर्जी की रैली पर हाईकोर्ट का ब्रेक, सभा को मिली अनुमति; जानें शर्तें