झारखंड में एनडीए की पार्टियों ने बांट ली सीटें!
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की पार्टियों ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। भाजपा ने सहयोगी दलों में आजसू पार्टी को नौ सीटें दी हैं। जेडीयू को दो सीटें मिली हैं। लोजपा (रामविलास) को एक सीट ऑफर की गई है। जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी को कोई सीट नहीं दी गई है।
सुदेश महतो के नेतृत्व वाली आजसू पार्टी को 10 सीटें दी गई हैं। हालांकि इसके साथ शर्त है। एक सीट पर लोजपा (आर) को ऑफर की गई है। अगर चिराग पासवान मान जाते हैं तो आजसू को नौ सीटों पर ही चुनाव लड़ना पड़ेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू को दो सीटें दी गई हैं। इनमें एक सीट सरयू राय के जेडीयू में शामिल हो जाने के बाद सिटिंग सीट हो गई है।
झारखंड में भाजपा के दूसरे चुनाव प्रभारी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की मानें तो सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान दो-तीन दिनों के अंदर हो जाएगा। भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची भी उसी दिन जारी कर देगी। हिमंता के मुताबिक सीट बंटवारे पर सहयोगी दलों के साथ सहमति बन चुकी है। भाजपा एक बार में अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी। पहली सूची दो-तीन में आएगी। दूसरी सूची में बाकी उम्मीदवारों के नाम होंगे।

महंगे प्रोडक्ट नहीं, किचन इंग्रीडिएंट्स से पाएं ग्लोइंग स्किन
IPL टीम की कीमत पर खिलाड़ी का दिलचस्प बयान
गैस संकट बढ़ा, अब सिलेंडर के लिए करना होगा लंबा इंतजार
ईद के मौके पर पोस्ट/ट्वीट पर उठा विवाद, अली जफर ने सफाई दी
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को, पीएम मोदी लेंगे हिस्सा
घरेलू हिंसा के इस मामले से परिवार और मोहल्ला सदमे में