एमएस धोनी ने अपने बल्ले पर लगाया 'प्राइम स्पोर्ट्स' का स्टीकर
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आगामी सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एमएस धोनी रांची में ट्रेनिंग कर रहे हैं। सीएसके के कप्तान के बल्ले का एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एमएस धोनी नेट्स पर जिस बल्ले से ट्रेनिंग कर रहे थे, उस पर 'प्राइम स्पोर्ट्स' का स्टीकर लगा है।फैंस ने सोशल मीडिया के जरिये पता किया कि यह धोनी का अपने बचपन के दोस्त की दुकान का प्रचार करने का अनोखा तरीका है। एमएस धोनी कई बार बता चुके हैं कि बचपन से उन्हें कितने लोगों का समर्थन मिला और उन दोस्तों का प्यार अब भी बरकरार है।
धोनी को अपने दोस्त की मदद से ही पहली बार करियर में बैट स्पॉन्सर मिला था। 2016 बायोपिक ड्रामा एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में क्रिकेटर का अपने दोस्तों के प्रति लगाव बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया था। एमएस धोनी के बचपन के दोस्त परमजीत सिंह पूर्व भारतीय कप्तान के समर्थक रहे हैं।यह पहला मौका नहीं जब एमएस धोनी अपने बल्ले के जरिये किसी कंपनी का प्रचार कर रहे हो। पिछले साल आईपीएल में धोनी ने अपने बल्ले पर पुराने स्पॉन्सर के स्टीकर लगाकर सीजन बिताया था। यह धोनी की तरफ से सभी पुराने स्पॉन्सर को शुक्रिया अदा था, जिन्होंने उनकी मदद की। 2019 वर्ल्ड कप में भी धोनी ने कई बल्ले अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर के साथ उपयोग किए थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ