मां बनी बेटे की कातिल, पुलिस ने शुरू की जांच
प्रयागराज। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पिलखिनी गांव के पूरे जयसिंह निवासी संतोष यादव खेती बारी और मजदूरी करता है। उसकी शादी मनोरमा यादव से हुई है। दोनों को चार माह का एक बच्चा ईश्वर है। बताया जाता है पति-पत्नी में आए दिन खाना बनाने और अन्य बातों को लेकर विवाद होता रहता है। पिछले तीन चार दिनों से लगातार दोनों में झगड़ा चल रहा था। पुलिस के अनुसार पति से झगड़े के बाद अनुराधा ने अपने बेटे ईश्वर (4 माह) की घर में ही सिर पर ईंट से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रसोई घर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। इसके बाद अपने काम में जुट गई।
काफी देर तक बच्चे को न देखकर पति और परिवार के अन्य लोग परेशान थे। पूछने पर मनोरमा कुछ बता भी नहीं रही थी। परेशान परिजनों ने जब काफी दबाव डाला तो बुधवार रात्रि करीब 10 बजे महिला ने बेटे की हत्या की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने शव को निकाला। सूचना पाकर सुबह पुलिस पहुंच गई। बताया जाता है कि महिला के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है। एसीपी हंडिया ने बताया कि आरोपी महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। इसके विरुद्ध एफआईआर लिखकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर एमपी ने रचा इतिहास, चौथा राज्य बना
'उम्र नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है', रोहित को लेकर अश्विन ने आलोचकों को दिया जवाब
कबाड़ का अंबार, लटकते तार और बड़ा खतरा... लखनऊ के सरकारी भवनों की डराने वाली तस्वीरें
पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम, कर्नाटक पुलिस जांच में जुटी
महासागरों में भटकता रहा हिमखंड, अब पूरी तरह पिघलकर हुआ लापता
मैच से पहले बड़ा संकेत, वैभव सूर्यवंशी के साथ दो नए खिलाड़ी उतर सकते हैं मैदान पर
'रामायण' में बड़ा बदलाव, जटायु को आवाज देंगे अनुपम खेर; बिग बी नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा