मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। अब मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश का नाम शामिल है।
मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। निचले पहाड़ी इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ेगी। मंगलवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इनमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाके शामिल हैं। गर्मी के चलते इन इलाकों में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। गुजरात के कई इलाकों में भीषण गर्मी के साथ ही उमस हालात को और खतरनाक बना रही है। हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि देश में सबसे ज्यादा है।

इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज के किफायती पैकेज लॉन्च
धान में पानी मिलाने के आरोप पर प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश
एपस्टीन केस में नया मोड़, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
GMC में रेडिएशन सुविधा ठप, हर महीने 1500 मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर