मौसम विभाग ने हीट वेव का किया अलर्ट जारी
पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लू के थपेड़ों ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार की दोपहर को न्यूज बुलेटिन जारी किया। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू के थपेड़े लोगों को झूलसा देंगे, यानी आने वाले दिनों में लोगों को लू से निजात नहीं मिलेगी।इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी-मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति जारी रह सकती है। आईएमडी ने अनुमान जताते हुए कहा कि दक्षिण भारत में 23 मई तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। साथ ही 19-21 मई के दौरान तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है।अनुमान जताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात में के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है।आईएमडी ने आगे बताया है कि आगरा, बागपत , गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद और मथुरा में आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर उष्ण लहर से तीव्र उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है।विभाग ने ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में भी लू चलने की संभावना जताई है।

अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
तेज रफ्तार बस पलटी, जशपुर में 5 यात्रियों की मौके पर मौत
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
बसपा ने दिया ‘लखनऊ चलो’ का नारा, कांशीराम जयंती पर जुटेगा कार्यकर्ताओं का सैलाब