रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी की टीम ने गुरुवार को कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद मुख्य साजिशकर्ता मुजाम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया। एजेंसी मुजाम्मिल शरीफ की तलाश लंबे समय से कर रही थी।
एजेंसी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के मुख्य आरोपी मुजाम्मिल शरीफ को पकड़ लिया गया है। हालांकि, दो मुख्य आरोपी मुसाविर शहजीब हुसैन और अब्दुल ताहा अब भी जांच एजेंसी की गिरफ्त से बाहर है। एजेंसी के मुताबिक, शाजिब और ताहा दोनों ही आईएसआईएस मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इसकी पुष्टि मॉड्यूल के सदस्यों ने भी की थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी ने दावा किया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
3 मार्च को इस मामले की जांच शुरू करने वाली एनआईए टीम ने पहले मुख्य आरोपी मुसाविर शाज़ीब हुसैन की पहचान की थी, जिसने विस्फोट को अंजाम दिया था। एक अन्य साजिशकर्ता अब्दुल मथीन ताहा की भी पहचान की गई थी, जो अन्य मामलों में भी वॉन्टेड था।
एनआईए की जांच से पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने 1 मार्च को बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड, ब्रुकफील्ड स्थित कैफे में आईईडी विस्फोट से जुड़े मामले में अन्य दो पहचाने गए आरोपियों को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाई थी। इस विस्फोट में कई ग्राहक और होटल स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। विस्फोट से कैफे को काफी नुकसान पहुंचा था।

शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
‘हर इमारत में बंकर’, इज़रायल से रीवा निवासी ने साझा किए अनुभव
ईरान मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता में तकरार, राहुल गांधी को घेरा गया
संजय राउत का बड़ा खुलासा, नंबरों की कमी से प्रियंका चतुर्वेदी को नहीं मिल पाया टिकट
खामेनेई को अंतिम सलाम के बीच ईरान का इस्राइल को सख्त संदेश