पीएम मोदी के घर नन्हे मेहमान "दीपज्योति" का हुआ आगमन
पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह जो भी करते हैं, वो तेजी से उनके फॉलोअर्स समेत देशभर में फैल जाता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल "X" पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है कि उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है और इस मेहमान का नामकरण भी किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गाव: सर्वसुख प्रदा:। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।'
पीएम मोदी ने "दीपज्योति" की अपने साथ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें पीएम मोदी उसे प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी घर के मंदिर में दीपज्योति को माला पहनाते हैं और उसको अपनी गोद में बिठाकर दुलार करते हैं। दीपज्योति भी पीएम के इतने करीब है, जैसे वर्षों से परिचय हो। पीएम मोदी उसे पीएम आवास के गार्डर में घुमाते हुए भी नजर आए।

गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल