इस सप्ताह हीटवेव बढ़ाएगी मुश्किल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिन में धूप तीखी होने के साथ ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। दिन का मौसम गर्म होने से शाम को भी किसी तरह की राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार की सुबह से तपाने वाली धूप निकल गई। उधर, सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सप्ताह से हीटवेव चलने के आसार हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
तीन अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था जो कि पांच अप्रैल को बढ़कर 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में उतार-चढ़ाव बना है। इस बीच सोमवार को सुबह से ही गर्म हवाएं चलीं। दोपहर में धूप इतनी तेज रही कि कोई छाता लेकर चलता नजर आया तो कुछ लोग धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर चलते रहे।
सोमवार का अधिकतम तापमान औसत से 1.1 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 21.2 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में गर्म हवाएं चलने और तापमान के 40 के पार जाने आसार हैं। आम तौर पर तापमान जब 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाता है तो हीटवेव जैसी स्थिति होती है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, बरतें सतर्कता
आने वाले दिनों में हीटवेव और हीट स्ट्रोक को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आने, दिल की धड़कन तेज चलने जैसी समस्या आती है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, हीट रैश, और हीट वेव से प्रभावित लोगों की जांच, उपचार की व्यवस्थाएं करवाई जा रही हैं।
ये बरतें सावधानी
तेज धूप और गर्म हवा से बचें।
बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
जितनी बार हो सके पानी पियें।
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा का प्रयोग करें।
घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम पना इत्यादि का सेवन करें।

“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा