137 करोड़ का स्वास्थ्य बजट, सिर्फ 25 करोड़ खर्च
गाजियाबाद । गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए 137 करोड़ का बजट आवंटित हुआ, लेकिन अधिकारियों की सुस्ती के कारण सितंबर तक केवल 25 करोड़ ही खर्च हो पाए। अस्पतालों में संसाधनों की कमी है, कई जगह अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएँ भी नहीं हैं। सबसे कम खर्च अर्बन पीएचसी का हुआ है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विकास बाधित है। जिले के अधिकारी इस तिजोरी का ताला धीमी गति से खोल रहे हैं। आलम यह है कि सितंबर माह तक अधिकारियों की कंजूसी के चलते आवंटित बजट 137 करोड़ के सापेक्ष केवल 25 करोड़ ही खर्च हुआ है। यह स्थिति तब है जबकि जिले के सरकारी अस्पतालों से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक में मेडिकल संसाधनों का टोटा है।

अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक
हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद
सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा