ग्रैमी नामांकित गायिका फ्रांसिस्का विवेरोस का 77 की उम्र में हुआ निधन
ग्रैमा पुरस्कार के लिए नामांकित लोकप्रिय गायिका फ्रांसिस्का विवेरोस बरराडास का निधन हो गया है। वे अपने स्टेज नाम पाक्विता ला डेल बारियो के नाम से मशहूर थीं। रिपोर्ट के मुताबिक गायिका का निधन 77 वर्ष की उम्र में मैक्सिको के वेराक्रूज स्थित उनके आवास पर हुआ।
पाक्विता को 'राटा डे डॉस पाटस' ट्रैक के लिए खासतौर से जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को गायिका के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की गई। हालांकि, इसमें उनके निधन की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। कठिन समय में फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की गई है।
'संगीत प्रेमियों के दिल में रहेंगी हमेशा'
पोस्ट में लिखा है, 'गहरी पीड़ा और दुख के साथ हमें अपनी प्रिय पाक्विता ला डेल बारियो के निधन की पुष्टि करनी पड़ रही है। वह एक शानदार कलाकार थीं। वे हमारे दिलों में हमेशा रहेंगीं। उनके संगीत का आनंद लेने वाले लोग हमेशा उन्हें याद रखेंगे। उनके संगीत की विरासत हमारे दिल में रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे'।
अभिनय में भी आजमाया हाथ
रिपोर्ट के अनुसार, पाक्विता ला डेल बारियो को अपने करियर में तीन बार ग्रैमी के लिए नामांकित किया गया। पहली बार गायिका को 2008 में 50वें पुरस्कार समारोह में पुरो डोलर के लिए सर्वश्रेष्ठ मैक्सिकन/मैक्सिकन-अमेरिकी एल्बम के लिए नामांकित किया गया था। गायिकी के अलावा उन्होंने कुछ कुछ अभिनय भूमिकाएं भी निभाईं।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द