राज्यपाल पटेल ने किया गौवंश का पूजन मुरारीलाल तिवारी गौशाला का किया भ्रमण
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को इंदौर के सांवेर रोड़ स्थित मुरारीलाल तिवारी गौशाला का भ्रमण किया। उन्होंने गौशाला में गौवंश का पूजन किया और गौमाता को लड्डू खिलाये। राज्यपाल पटेल ने कहा कि गायों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। भारत में गौमाता के पूजन की परम्परा वर्षों पुरानी है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल को विधायक सुउषा ठाकुर और गौशाला संचालकों ने गौशाला की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौशाला में तीन सौ से अधिक गायों की देख भाल और सेवा की जाती है। उनका पूरा ध्यान रखा जाता है। राज्यपाल पटेल को गौशाला के सचिव सुभाष गोयल ने गौशाला से संबंधित साहित्य भेंट किया।

देवास में नवरात्रि से पहले प्रशासन की सख्ती, माता टेकरी के पास हटाया अतिक्रमण
सड़क हादसे में युवक की मौत से मचा हड़कंप, चालक की तलाश में पुलिस
MP सरकार ने बदले औद्योगिक क्षेत्रों में मकान बनाने के नियम, पुरानी योजनाओं को राहत
दो गरबा आयोजनों पर पुलिस की कार्रवाई, एक परिसर सील
पेपर लीक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश में 4 फास्ट-ट्रैक कोर्ट