जहर खाकर रिश्तेदार के यहां पहुंची युवती, हो गई मौत
इंदौर । इंदौर में एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंची और रिश्तेदारों को मां के पास ले जाने के लिए कहा। रिश्तेदारों को पता चला कि वह जहरीली वस्तु खाकर आई है तो वे उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले युवती की एक सहेली ने भी आत्महत्या कर ली थी। तब से ही युवती अवसाद में थी।घटना इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र की है। युवती शिवानी पिता दीपक यादव एक कैटरिंग कारोबारी के स्टाॅफ में थी। वह अपने घर में अकेली थी और उसने जहर खा लिया। इसके बाद अपने रिश्तेदार चंदन के यहां चली गई। चंदन से उसने कहा कि वह उसे उसकी मां के पास लेकर चले। चंदन पहले उसे उसकी मां के पास लेकर गया। मां की गोद में शिवानी ने सिर रखा और रोने लगी। जब उसे उलटियां होने लगी तो परिजन घबरा गए और उससे वजह पूछी तब उनसे बताया कि वह जहर खाकर आई है। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि शिवानी की एक सहेली विज्ञान नगर में रहती है। कुछ दिन पहले उनसे सुसाइड कर लिया था। वह शिवानी की अच्छी दोस्त थी। सहेली की मौत से शिवानी भी दुखी हो गई थी।
पति को छोड़ दिया था
पुलिस को यह भी पता चला है कि शिवानी ने लव मैरेज की थी, लेकिन पति से उसके विवाद होने लगे और वह पति से अलग रहने लगी थी। वह अपने माता-पिता के साथ रहने के बजाए अलग कमरा किराए पर लेकर रहती थी।

पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
रंगों के त्योहार से पहले बादलों की दस्तक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
बजट में ग्रामीण विकास पर फोकस, मनरेगा से ज्यादा फंड
चौपाल में गरमाया माहौल, सड़क खुदाई पर जनता का गुस्सा
AI समिट में हंगामा, स्टॉल हटाने के निर्देश से मचा बवाल
National Pension System से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम
बिरनपुर हिंसा केस में सभी आरोपी हुए बरी