"हिटमैन से नेता तक: क्या रोहित शर्मा करेंगे राजनीति में एंट्री?"
मुंबई। टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके क्रिकेटर रोहित शर्मा अब सियासी की पारी खेलने की कोशिश में दिखाई दे रहे हैं। इस तरह की अटकलों का दौर उस वक्त शुरु हो गया जब वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ पहुंचे। इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया। कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या रोहित शर्मा भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।वैसे संन्यास लेने के बाद क्रिकेटर्स का पॉलिटिक्स जॉइन करना कोई नई बात नहीं है। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर विनोद कांबली और नवजोत सिंह सिद्धू तक ऐशे तमाम खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राजनीति को अपनी दूसरी पारी बनाई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘पर शेयर की। ‘देवा’ साथ में लिखते हैं, ‘भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे सरकारी आवास में स्वागत। उनसे मिलकर और बातचीत करके खुशी हुई। मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर शुभकामनाएं दीं और उनके करियर के अगले अध्याय के लिए भी कामना की!’रोहित शर्मा ने 7 मई को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी, जिससे सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर सभी अटकलें खत्म हो गईं। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे भाग में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक था।

झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर देशभर में खुशी, पीएम मोदी ने कहा- भारत को किया गौरवान्वित
भारतीय टीम में वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा दावा, शमी-भुवनेश्वर की तुलना चर्चा में
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP और सरकार की बैठक पर टिकी निगाहें
पटना दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन और चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
छात्र आंदोलन के बीच बिहार बंद, ड्रोन निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
निवेशकों के लिए खुशखबरी! जुनिपर ग्रीन एनर्जी ला रही है बड़ा आईपीओ
मौत की फैक्टरी बना पटाखा यूनिट, विस्फोट के बाद सामने आई लापरवाही की कहानी