गुणवत्ता विहीन खाने की शिकायत पर अस्पताल पहुंचीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली अस्पताल में मरीजों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। शिकायतों में अच्छा भोजन नहीं मिलने और मिलावट की आशंका भी जताई गई। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर मंजू वर्मा सोमवार को रात अचानक निरीक्षण करने अस्पताल पहुंची।अस्पताल प्रबंधन को जैसे ही निरीक्षण की जानकारी मिली, पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। भोजन से जुड़े हुए सभी कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। फूड इंस्पेक्टर मंजू वर्मा ने अस्पताल के अंदर बन रहे मरीजों के भोजन का निरीक्षण किया।फूड इंस्पेक्टर मंजू वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उपयोग में न आने वाली सामग्री को नष्ट किया गया है। अस्पताल में गुणवत्ता विहीन भोजन बनाया जा रहा था, जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजू वर्मा ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता और सामग्री की जांच की गई है। सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा