एक्वस का 922 करोड़ का आईपीओ 3 दिसंबर से खुलेगा
नई दिल्ली । एक्वस जो टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों और एयरोस्पेस कल-पुर्जों के अनुबंध पर विनिर्माण में विशेषज्ञता रखती है, ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड 118-124 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ कुल 922 करोड़ रुपए का है, जिसमें 670 करोड़ रुपए नए शेयर जारी करने से और 252 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश शामिल है। कुल ओएफएस में 2.03 करोड़ शेयर शामिल हैं। आईपीओ 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। बड़े (एंकर) निवेशक 2 दिसंबर को बोली लगा सकते हैं। एक्वस अपने शेयरों को 12 दिसंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कर सकती है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी पूंजी जुटाकर अपने उत्पादन और विकास परियोजनाओं का विस्तार करने की योजना बना रही है।

LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा
अरुण देव गौतम होंगे नए DGP, पुलिस महकमे में बदलाव तय