बालाघाट और बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़
बालाघाट/बीजापुर। मप्र के बालाघाट और छग के बीजापुर में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 11 नक्सली मारे गए। बीजापुर के गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटना स्थल से एलएमजी, लांचर और भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्च अभियान के लिए गंगालूर इलाके में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा के जंगल में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। शुरूआत में इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। मौके से जवानों ने नक्सलियों के शव सहित एक एलएमजी, आटोमेटिक हथियार, बीजीएल लांचर व भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।
बालाघाट में दो इनामी नक्सली ढेर
उधर, बालाघाट में पुलिस मठभेड़ में 29 लाख और 14 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर हो गए। एमपी-छत्तीसगढ़ की सीमा पर केराझरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हुई। पुलिस को मंगलवार तडक़े 2 नक्सलियों के शव मिले। इनमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई वारदात में शामिल रहे 29 लाख के इनामी नक्सली नेता डीवीसीएम सजंती उर्फ क्रांति और 14 लाख के इनामी नक्सली रघु उर्फ शेर सिंह एसीएम शामिल हैं। रघु पर 3 स्टेट की पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था।

अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन