अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) के डॉ. व्यास निदेशक नियुक्त
रायपुर : राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का निदेशक नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं 2015) की धारा 20(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। डॉ. व्यास का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी। इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय से आदेश जारी किया गया है।
वर्तमान में प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में डीन के पद पर कार्यरत हैं।

घर पर बनाएं बाजार जैसा सांभर मसाला, स्वाद रहेगा लाजवाब
दतिया विधायक राजेंद्र भारती जमानत पर, FD घोटाले में हुई थी 3 साल की सजा
ट्रंप का वार्षिक बयान: ईरान को तबाही, तेल के लिए होर्मुज पर कब्जा का इशारा
टीम से बाहर होने के बाद लिया बड़ा फैसला, रिटायर हुए स्टार खिलाड़ी
हनुमान जन्मोत्सव पर बनाएं ये खास भोग, बजरंगबली होंगे प्रसन्न
आरोपी पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, जहर और कैंची के साथ किया हमला, गिरफ्तार
नीतीश कुमार का बड़ा कदम: 13 अप्रैल को इस्तीफा, राज्यसभा सदस्य बनने की तारीख तय
वर्ल्ड कप जीत की यादें आज भी ताजा, बोले सचिन तेंदुलकर