क्या आप भी गर्मियों में दबाकर करते हैं Talcum Powder का इस्तेमाल.....
गर्मियों के मौसम में गर्दन के नीचे, अंडर आर्म्स पर या फिर शरीर के अन्य हिस्सों पर टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपको इन्फेक्शन भी दे सकता है? जी हां, इसमें मौजूद स्टार्च आपके पसीने को सोखकर भले ही आपको ठंडा फील देता हो, लेकिन शरीर पर दिनभर इसके चिपके रहने से खुजली, रेडनेस और एक्ने जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए जानें।
रूखापन बढ़ाता है
टेलकम पाउडर के इस्तेमाल से थोड़ी देर के लिए भले ही आप स्वेट फ्री रहें, लेकिन शरीर पर ज्यादा समय इसके बने रहने से ड्राइनेस की समस्या पैदा हो सकती है। कई बार यह तकलीफ आगे बढ़कर रैशेज का भी रूप ले लेती है। इससे त्वचा के रोमछिद्र यानी पोर्स बंद हो जाते हैं और उसे सांस लेने का मौका नहीं मिल पाता है।
सांस की तकलीफ
कई लोग चेहरे पर भी टेलकम पाउडर लगाते हैं, ऐसे में जान लें कि धीरे-धीरे आपकी ये आदत सांस से जुड़ी तकलीफ को न्योता दे रही होती है। इसमें एस्बेस्टस (Asbestos) पाया जाता है, जो सांस के जरिए शरीर के अंदर जाकर अस्थमा की बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है।
कील-मुंहासे की समस्या
चेहरे पर टेलकम पाउडर का लगातार इस्तेमाल करने से रोमछिद्रों बंद हो जाते हैं, ऐसे में चूंकि पसीना बाहर नहीं निकल पाता है, तो ये धीरे-धीरे पोर्स में गंदगी के रूप में जमा होने लगता है और कील-मुंहासे की तकलीफ देखने को मिलती है।
त्वचा पर रैशेज
बता दें, कि शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने के लिए पसीना बहना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप टेलकम पाउडर का अक्सर यूज करते हैं, तो इससे पसीना सोख भले ही जाता हो, लेकिन त्वचा पर रेडनेस और रैशेज बनने लगते हैं। इसलिए इस स्थिति से बचने के लिए आपको इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग