रिंकल्स दूर में असरदार है जीरे का स्क्रब....
जीरे का तड़का लगाने से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है। साथ ही ये मसाला सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इससे आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर नहीं, तो आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं। जीरे से आप स्क्रब बना सकती हैं, जिसकी मदद से डेड स्किन सेल्स रिमूव कर सकते हैं। पोर्स की गहराई से सफाई हो जाती है और ये चेहरे का निखार बढ़ाने में भी असरदार है।
दरअसल जीरे में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं। जो स्किन को जवां बनाए रखते हैं। ऐसे तैयार करें इसका स्क्रब।
ऐसे बनाएं जीरा फेस स्क्रब
सामग्री- जीरा- 2 चम्मच, चीनी- 1/2 चम्मच, शहद- 1 चम्मच, कुछ बूंद बादाम तेल और कुछ बूंद टी-ट्री ऑयल
बनाने का तरीका
- जीरे को पीसकर उसका पाउडर बना लें। एक बाउल में ये पाउडर लें।
- इसमें कुछ बूंद बादाम तेल की डालें।
- साथ ही शहद और टी ट्री तेल मिक्स करें।
- फिर इसमें चीनी डालकर मिलाएं।
- तैयार है जीरा स्क्रब। इससे चेहरे के साथ हाथ-पैरों को भी स्क्रब कर सकते हैं।
जीरा स्क्रब के फायदे
डेड स्किन होती है रिमूव
जीरे से बना स्क्रब डेड स्किन रिमूव करने में भी बेहद असरदार है। जो चेहरे के पोर्स को गहराई से सफाई करता है। चेहरे के अलावा आप कोहनी, घुटनों, गर्दन हर जगह की स्क्रबिंग कर सकते हैं।
आता है चेहरे पर निखार
गर्मियों की धूप छीन लेती है चेहरे का निखार, तो इसे बढ़ाने और बरकरार रखने के लिए जीरे का करें इस्तेमाल। जीरे के पाउडर में चुटकी भर हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे चेहरे की स्क्रबिंग करें। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
रिंकल्स होते हैं दूर
रिंकल्स बढ़ती उम्र का साइन होते हैं, तो अगर आप इन्हें दूर करना चाहती हैं, तो जीरे कर सकता है इसमें मदद। बस इसके लिए जीरे के पाउडर को बेसन और कच्चे दूध में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने के बाद धो लें। हफ्ते में इसे एक से दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग