सीएम योगी ने ओपी राजभर को तलब कर जताई नाराजगी
लखनऊ। पेपर लीक में एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को तलब किया। योगी आदित्यनाथ कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने बेदी राम के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बेहद गंभीरता से लेते हुए राजभर से कड़ी नाराजगी जताई।बताया जा रहा है कि योगी ने और पंचायतीराज व अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री राजभर से विधायक पर पार्टी के स्तर से कार्रवाई करने और जांच में विधायक बेदी राम की पेपर लीक में संलिप्तता पाने पर बेहद कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। मुख्यमंत्री से आज मुलाकात के दौरान राजभर के बेटे व सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर भी मौजूद रहे।योगी सरकार जहां पेपर लीक को लेकर कड़ा कानून लेकर आई है और शुचितापूर्ण सिपाही भर्ती कराने की तैयारियों में जुटी है वहीं सहयोगी दल के विधायक का पेपर लीक को लेकर वीडियो ने सत्ताधारी भाजपा के लिए असहज स्थितियां पैदा कर दी हैं। सोशल मीडिया पर बेदी राम का ताजा वीडियो वायरल होने के बाद मामला सियासी रंग ले चुका है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर