सीएम को जेल होती है पर अडाणी के खिलाफ नहीं होती कार्रवाई
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गौतम अडाणी के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि देश में मुख्यमंत्री को जेल भेजा जा रहा है लेकिन अडाणी का कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये उद्योगपति पीएम मोदी को समर्थन देते हैं और पीएम मोदी इन्हें बचा रहे हैं। राहुल ने कहा कि अडाणी को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
राहुल गांधी ने अमेरिका के लगाए आरोप पर पीएम मोदी को घेरा
राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार अडाणी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर कोई अन्य क्राइम करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। अब अमेरिकन एजेंसी ने कहा है कि अडाणी ने अपराध किया है। इन्होंने घूस दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी करना भी चाहें तो कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होने कहा कि पीएम मोदी अडाणी के कंट्रोल में हैं। राहुल ने कहा कि इस आदमी ने 2000 करोड़ रुपए का घोटाला किया है लेकिन उसका कुछ नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है और हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। राहुल ने कहा कि जिस भी राज्य सरकारों में अडाणी ग्रुप के साथ समझौता किया है, उसकी जांच होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मामले में जेपीसी की जांच होनी चाहिए। राहुल ने कहा कि अडाणी के भ्रष्टाचार की बात मैं नहीं कर रहा हूं ये अमेरिकी एजेंसी ने जांच में कही है। राहुल ने कहा कि जांच में जो भी शामिल हो उसको सजा मिलनी ही चाहिए।
और गुल हो गई बत्ती
राहुल गांधी के साथ आज एक अजीब वाक्या हुआ। कांग्रेस सांसद गौतम अडाणी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। राहुल बोल ही रहे थे कि अचानक लाइट चली गई। लाइट के अचानक गोल होने पर राहुल गांधी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर-जोर से हंसने लगे।

रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा